कार में ट्रैक्टर ने मारी ठोकर, पत्नी के साथ बाल- बाल बचे इंजीनियर

Updated at : 16 Feb 2025 12:32 AM (IST)
विज्ञापन
कार में ट्रैक्टर ने मारी ठोकर, पत्नी के साथ बाल- बाल बचे इंजीनियर

कार में ट्रैक्टर ने मारी ठोकर, पत्नी के साथ बाल- बाल बचे इंजीनियर

विज्ञापन

: काजीमोहम्मदपुर थाना के बीबीगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास की घटना

: इंजीनियर ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी को दिया आवेदन

संवाददाता, मुजफ्फरपुर

काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के बीबीगंज रेलवे क्रॉसिंग के समीप कांटी एनटीपीसी के एक्जिक्यूटिव इंजीनियर महेंद्र कुमार की कार में एक ट्रैक्टर ने ठोकर मार दिया. इसमें कार का दायां साइड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के समय इंजीनियर अपनी पत्नी के साथ अपने एक रिश्तेदार से मिलने शहर आ रहे थे. घटना के बाद इंजीनियर ने ट्रैक्टर से चाबी निकाल लिया. लेकिन, जब तक वह साइड में अपनी कार पार्क करने गया. इसी बीच चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया. घटना की बाबत पीड़ित इंजीनियर थाने पहुंच कर ट्रैक्टर चालक पर प्राथमिकी के लिए लिखित शिकायत की है. जिस ट्रैक्टर से ठोकर लगी है उसका नंबर भी दिया है. हालांकि, बीच का एक नंबर मिटा हुआ था. पुलिस ट्रैक्टर चालक का पता लगाने के लिए आसपास के मोहल्ले का सीसीटीवी खंगाल रही है.

इंजीनियर महेंद्र कुमार ने बताया है कि वह अपनी पत्नी के साथ शनिवार को एक परिचित से मिलने शहर आ रहे थे. बीबीगंज रेलवे क्रॉसिंग को पार करके जैसे ही माड़ीपुर की ओर बढ़ा कि एक ट्रैक्टर चालक ने जबरन उनकी कार को दायें साइड से ठोकर मार दिया. इसमें दोनों बाल- बाल बच गए. ट्रैक्टर चालक को रोका और उसकी चाबी निकाल ली. इसके बाद भी वह ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया. इंजीनियर ने बताया कि तीन माह पहले ही नयी कार खरीदी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन