Muzaffarpur : सैनिकों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 18 May 2025 10:21 PM

विज्ञापन

Muzaffarpur : सैनिकों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने 251 मीटर का तिरंगा लेकर यात्रा की सकरा़ ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और देश के सैनिकों के सम्मान में रविवार की शाम सकरा प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली. इसमें कार्यकर्ताओं ने 251 मीटर का तिरंगा लेकर यात्रा की, जो सकरा बाजार स्थित मतबाला शिव मंदिर परिसर से शुरू हुआ और सुजावलपुर चौक तक गया. इस दौरान देश एवं वीर सैनिकों के सम्मान में नारे लगाये. तिरंगा यात्रा की अगुवाई भाजपा महादलित मंच के प्रदेश सह संयोजक सचिन राम व किशन चौधरी नगर मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा ने की. यात्रा में भाजपा नेता रामकुमार झा, नगर पंचायत सकरा के उप मुख्य पार्षद रणवीर कुमार सिंह, भाजपा नेता अशोक चौधरी, अमित मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अर्जुन कुमार, पंकज ठाकुर, प्रभात कुमार झा, पूर्व जिला पार्षद अंजना प्रसाद, राजा चौधरी, राम कृष्ण, कुमार सुंदरम आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन