शराब पार्टी करने जा रहे तीन युवक गिरफ्तार

शराब पार्टी करने जा रहे तीन युवक गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर. पार्टी के लिए शराब व बीयर ले जा रहे एक निजी अस्पताल के तीन कर्मियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. घटना मंगलवार देर रात की है. गश्ती कर रही अहियापुर थाने की पुलिस ने संदिग्ध स्थिति में एक बाइक पर सवार तीन युवकों को मेडिकल ओवरब्रिज के नीचे से धर दबोचा. उनके पास 6 बोतल बीयर व 35 ट्रेटा पैक शराब थी. पुलिस ने बाइक जब्त कर तीनों को थाने ले गयी. गिरफ्तारों की पहचान सोनू कुमार, गोलू कुमार व मुन्ना साह के रूप में हुई. पुलिस की पूछताछ में तीनों ने बताया कि मंगलवार को मेडिकल ओवरब्रिज से सीतामढ़ी की ओर बढ़ने पर बाएं हाथ में एक अस्पताल का उद्घाटन हुआ था. उद्घाटन के बाद वहां शराब पार्टी चल रही थी. शराब पार्टी के लिए अस्पताल के अधिकारी विजय को छपरा भेजे थे. वहीं से शराब लेकर अस्पताल पहुंचाना था.अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि एफआइआर दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










