ePaper

बीएसएनएल काउंटर से रोज बिक रहा तीन हजार सिम

Updated at : 19 Jul 2024 1:42 AM (IST)
विज्ञापन
बीएसएनएल काउंटर से रोज बिक रहा तीन हजार सिम

बीएसएनएल काउंटर से रोज बिक रहा तीन हजार सिम

विज्ञापन

-प्राइवेट नेटवर्क कंपनियों की टैरिफ बढ़ने के बाद लोगों का बढ़ा झुकाव-दूसरी कंपनियों का नेटवर्क वाले मोबाइल नंबर भी पोर्ट की संख्या बढ़ी मुजफ्फरपुर. प्राइवेट मोबाइल नेटवर्क कंपनियों का टैरिफ बढ़ने के बाद लोगों का झुकाव बीएसएनएल की ओर से बढ़ा है. इसका टैरिफ कम होने के कारण लोग अब दूसरी कंपनियों के बजाय बीएसएनएल का सिम खरीद रहे हैं. कंपनीबाग स्थित बीएसएनएल कांउटर के अलावा विभिन्न फ्रेंचाइजी सेंटर से रोज करीब तीन हजार के सिम बिक रहे हैं. इसके अलावा दूसरे नेटवर्क कंपनियों का मोबाइल इस्तेमाल करने वाले लोग अपना नंबर बीएसएनएल में पोर्ट करा रहे हैं. पिछले चार दिनों में पोर्ट करने वाले ग्राहकों की संख्या में पांच गुनी बढ़ोतरी हुई है. रोज करीब 200 से 300 मोबाइल नंबर पोर्ट कराया जा रहा है. ग्राहकों की बढ़ती संख्या के कारण बंगुलुरु और कोलकाता में बीएसएनएल का नया सर्वर भी लगाया गया है. यहां सर्वर को अपग्रेड करने के लिए भी दिन रात काम हो रहा है. सर्वर पर बढ़े लोड के कारण पोर्ट कराने वाले लोगों को तीन से चार दिन का समय लग रहा है. बीएसएनएल अधिकारियों का कहना है कि बीएसएनएल का टैरिफ अन्य कंपनियों की अपेक्षा काफी कम है और नेटवर्क भी दूसरी कंपनियों से बेहतर है. इस कारण नये सिम की बिक्री के अलावा पोर्ट कराने वाले ग्राहकों की संख्या बढ़ी है. —- अगस्त से शुरू हो जायेगा बीएसएनएल फाइव जी बीएसएनएल कंपनी में टाटा की भागीदारी के कारण अब बीएसएनएल की फाइव जी सेवा अगले महीने से शुरू हो जायेगी. टाटा बीएसएनएल के सभी टावरों को अपग्रेड कर रही है. इसमें फोर जी का उपकरण लगाया जा रहा है. इस उपकरण के लगने के बाद इसे अपग्रेड कर फाइव जी सेवा शुरू कर दी जायेगी. एक टावर से करीब एक से डेढ़ किमी तक का रेंज मिलेगा. इससे शहर से लेकर गांवों तक फाइव जी सेवा अन्य कंपनियों से बेहतर होगी. —-बीएसएनएल सिम की बिक्री में पहले की अपेक्षा दस गुनी वृद्धि हुई है. बीएसएनएल काउंटर के अलावा जिले भर के फ्रेंचाइजी के यहां से अच्छी सेल हो रही है. टाटा ने सभी टावरों को अपग्रेड करना शुरू किया है. अगले महीने से फाइव जी सेवा भी शुरू होने की उम्मीद है. इस कारण बीएसएनएल के प्रति ग्राहकों का झुकाव बढ़ा है. फाइव जी नेटवर्क में करीब 40 एमबीपीएस स्पीड मिलने की बात कही जा रही है. – अरुण कुमार चौधरी, एसडीओ, बीएसएनएल

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन