तीन चोरों ने चौखट उखाड़ी, फिर पांच लाख के सामान चुराये

तीन चोरों ने चौखट उखाड़ी, फिर पांच लाख के सामान चुराये
खबड़ा में किराना कारोबारी के बंद घर में की चोरी
रघुवंश नगर में कैश व आभूषण कर दिया साफ
सीसीटीवी में दिख रहे चोर, पुलिस कर रही जाॅंच
संवाददाता, मुजफ्फरपुरसदर थाना क्षेत्र के खबड़ा रघुवंश नगर में किराना कारोबारी चंद्रमणि सिंह के बंद घर से पांच लाख की संपत्ति चोरी हो गयी. घटना शुक्रवार देर रात की है. तीन चोर मेन गेट का चौखट उखाड़ कर कमरे में आये. फिर दो कमरों का ताला काट कर वारदात की. दो गोदरेज को भी तोड़ दिया. उसमें रखे सोने व चांदी के गहनों पर भी हाथ साफ कर दिया. घटना के बाबत पीड़ित गृहस्वामी ने सदर थाने में लिखित शिकायत दी है. तीन नकाबपोश चोर रात्रि 1:30 बजे उनके घर में घुस आये. इसकी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गयी है.
चंद्रमणि सिंह ने बताया कि वह मूलत: शेखपुरा के बरबीघा थाना क्षेत्र के मालदह गांव के रहनेवाले हैं. वह खबड़ा रघुवंश नगर फेज नंबर टू में मकान बनवाकर रह रहे हैं. शुक्रवार सुबह सात बजे घर में ताला बंदकर शादी समारोह में चले गये. उनके पैतृक गांव में शादी थी. इस बीच देर रात चोरों ने उनके बंद घर को निशाना बनाते हुए मेन गेट का चौखट उखाड़ दिया. दो कमरों का ताला काट दिया. अलमारी को तोड़कर उसमें रखा 80 हजार कैश, सोने का हार, चूड़ी, कान का झुमका, बाली, अंगूठी, चांदी की पायल समेत पांच लाख की संपत्ति चुरा ली. पड़ोसी ने शनिवार की सुबह साढ़े छह बजे घर का ताला टूटा देखकर चंद्रमणि को फोन किया. फिर, वह भागे- भागे पहुंचे तो देखा कि घर से सारा ज्वेलरी व कैश चोरी हो गया है. मोहल्ले के लोगों का कहना था कि पिछले तीन माह में यहां पांच चोरी हो चुकी है. मोहल्ले में स्मैकियर गिरोह का आतंक है. लेकिन, पुलिस नियमित गश्ती नहीं करती.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




