चोरों ने रिटायर्ड दारोगा के घर से लाखों का सामान चुराया

चोरों ने रिटायर्ड दारोगा के घर से लाखों का सामान चुराया
रिटायर्ड दारोगा इलाज कराने गये बेंगलुरु, चोरों ने लाखों का सामान चुराया प्रतिनिधि, कांटी थाना क्षेत्र के साइन में शुक्रवार की देर रात चोरों ने रिटायर्ड दारोगा रामबाबू ठाकुर के घर से लाखों रुपये के सामान की चोरी कर ली़ पीड़ित के भतीजा अनिल कुमार ठाकुर ने घटना का थाने में आवेदन दिया है. कहा है कि चोरों ने मेनगेट और घर का ताला काटकर प्रवेश कर गया़ एक घर से 30 लाख और दूसरे घर से चार लाख के सामान की चोरी कर ली. जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण रिटायर्ड दारोगा के दरवाजे पर पहुंच गये. लोगों ने इसकी सूचना कांटी पुलिस और डायल 112 को दी. सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन की. ग्रामीणों ने बताया कि रामबाबू ठाकुर दारोगा के पद से रिटायर्ड होकर गांव में ही रहते हैं. अभी वे इलाज के लिए बेंगलुरु गये हुए हैं. थानाप्रभारी पुरुषोत्तम यादव ने बताया कि चोरी की घटना का आवेदन पीड़ित के भतीजा अनिल कुमार ठाकुर ने दिया है. पुलिस छानबीन कर रही है़ जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




