पवन में धक्का-मुक्की, नौ मिनट रुकी ट्रेन पर 2000 यात्री चढ़ ही नहीं सके

Published at :29 Jan 2025 1:36 AM (IST)
विज्ञापन
पवन में धक्का-मुक्की, नौ मिनट रुकी ट्रेन पर 2000 यात्री चढ़ ही नहीं सके

पवन में धक्का-मुक्की, नौ मिनट रुकी ट्रेन पर 2000 यात्री चढ़ ही नहीं सके

विज्ञापन

महाकुंभ में स्नान करने के लिए जाने वालाें से पटा रेलवे स्टेशन

4000 श्रद्धालु स्टेशन पर जुटे थे, पर आधे ही प्रयागराज जा सके

बरौनी-गोंदिया, स्वतंत्रता सेनानी व बरौनी अहमदाबाद में भीड़

दोपहर से लेकर देर शाम तक सीट के लिए खूब रही मारामारी

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

मौनी अमावस्या के अवसर पर प्रयागराज महाकुंभ में जाने के लिए जंक्शन पर भीड़ अनियंत्रित हो गयी. शाम छह बजे जंक्शन पहुंची पवन एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए जम कर धक्का-मुक्की हुई. जनरल से लेकर स्लीपर के हर गेट पर दो सौ के करीब एक बार में यात्री चढ़ने के लिए भिड़ गये. आरपीएफ व जीआरपी की टीम भीड़ को संभालने में जुटी थी, लेकिन प्लेटफॉर्म दो पर करीब चार हजार यात्री कुंभ जाने के लिए खड़े थे. गेट पर धक्का-मुक्की होता देख, दर्जनों यात्री एफओबी के पास खड़े हो गये. हालांकि 9 मिनट रुके रहने के बाद भी ट्रेन के दो हजार के करीब यात्री नहीं चढ़ सके. बता दें कि प्रयागराज के लिए काफी अंतराल पर चार स्पेशल ट्रेनें दी गयी हैं. पर दो ट्रेन ही अब फरवरी तक चलेंगी. इस वजह से नियमित ट्रेन में काफी भीड़ हो रही है.

स्वतंत्रता सेनानी में गेट तक पहुंचना दूभर

पवन एक्सप्रेस में नहीं चढ़ने वाले यात्री देर रात आने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के इंतजार में बैठ गये. हालांकि शाम में कुंभ जाने वाले यात्रियों की भीड़ और ज्यादा बढ़ गयी. स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के प्लेस होने के बाद कोच में जाने के लिए अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी. हालात यह हो गये कि काफी संख्या में बुजुर्ग श्रद्धालु अधिक भीड़ होने के कारण गेट तक भी नहीं पहुंच सके. यही हालात दोपहर के समय बरौनी-गोंदिया व बरौनी-अहमदाबाद में बनी रही.

50 यात्रियों ने टिकट वापस कराया

बीते सोमवार की देर रात दो बजे तक यात्रियों ने हंगामा किया. इसमें एसी से लेकर स्लीपर में कन्फर्म टिकट रहने के बावजूद भीड़ व अव्यवस्था के कारण स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में यात्री नहीं चढ़ सके. रात 12 बजे स्टेशन अधीक्षक कार्यालय कक्ष में यात्रियों ने टिकट वापसी के साथ पैसा वापस करने की मांग की. इसमें ऑनलाइन टिकट वाले यात्री भी शामिल थे. बाद में स्टेशन अधीक्षक व कॉमर्शियल विभाग के अधिकारियों द्वारा करीब 50 यात्रियों के टिकट वापसी के साथ राशि वापस किये जाने की व्यवस्था की गयी. इस दौरान देर रात से लेकर सुबह में लिच्छवी एक्सप्रेस तक जीआरपी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार क्राउड मैनेजमेंट में जुटे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन