किराना दुकान से हजारों के सामान व नकदी की चोरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Aug 2024 10:31 PM
करजा थाना क्षेत्र के पकड़ी पुल के समीप सोमवार की रात एक किराना दुकान में चोरों ने हजारों रुपये का समान सहित नकदी चोरी कर ली गयी़
प्रतिनिधि, मड़वनकरजा थाना क्षेत्र के पकड़ी पुल के समीप सोमवार की रात एक किराना दुकान में चोरों ने हजारों रुपये का समान सहित नकदी चोरी कर ली गयी़ बताया गया कि पकड़ी पुल के समीप जग्रन्नाथ राय की किराना दुकान है़ रात 10 बजे दुकान बंद कर घर चले गये़ इसी दौरान दुकान का एस्बेस्टस काटकर चोर घुस गया़ स्थानीय लोगों ने आवाज सुनकर दुकानदार को सूचना दी़ दुकानदार ने स्थानीय लोगों की मदद से चोरी करते एक युवक को पकड़ लिया़ वहीं उसके दो अन्य साथी भागने में सफल रह़े स्थानीय लोगों ने पकड़े गये चोर की जमकर पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया़ थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया कि दुकान में कितने की चोरी हुई है, इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं है़ स्थानीय लोगों द्वारा एक को पकड़ कर हवाले किया गया है़ पकड़े गये चोर से पूछताछ की जा रही है़ उसका आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है़ पूछताछ के आधार पर दो अन्य साथियों का भी पता लगाया जा रहा है़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










