ePaper

उत्तर बिहार में 15 अक्तूबर तक मौसम रहेगा सूखा, रात में हल्की ठंडक

Updated at : 10 Oct 2025 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
उत्तर बिहार में 15 अक्तूबर तक मौसम रहेगा सूखा, रात में हल्की ठंडक

The weather in North Bihar will remain dry

विज्ञापन

वरीय संवाददता, मुजफ्फरपुर

मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के जिलों के लिए 15 अक्तूबर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी कर दिया है. जिसके अनुसार, इस अवधि में मौसम पूरी तरह सूखा रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. दिन के तापमान में स्थिरता बनी रहेगी, जबकि रात का तापमान धीरे-धीरे नीचे जा रहा है, जिससे हल्की ठंडक महसूस होने लगी है. अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. अगले पांच दिनों तक 5 से 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलने की संभावना है.

वर्तमान रिकॉर्ड

मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जो स्पष्ट करता है कि रात के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है. किसानों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए अपनी फसलों की देखभाल करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
LALITANSOO

लेखक के बारे में

By LALITANSOO

LALITANSOO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन