मुजफ्फरपुर प्रीमियर लीग, फ्लड लाइट में दिखेगा क्रिकेट का रोमांच

Updated at : 29 Nov 2024 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर प्रीमियर लीग, फ्लड लाइट में दिखेगा क्रिकेट का रोमांच

जिला टी-10 टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन व यश सिनेमा मुंबई के तत्त्वावधान में बिहार मुजफ्फरपुर प्रीमियर लीग (फ्लड लाइट क्रिकेट) आयोजित किया जायेगा. यह टूर्नामेंट दिसंबर महीने के अंतिम सप्ताह में कराया जायेगा.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. जिला टी-10 टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन व यश सिनेमा मुंबई के तत्त्वावधान में बिहार मुजफ्फरपुर प्रीमियर लीग (फ्लड लाइट क्रिकेट) आयोजित किया जायेगा. यह टूर्नामेंट दिसंबर महीने के अंतिम सप्ताह में कराया जायेगा. डे नाइट टूर्नामेंट 7 दिन तक चलेगा. इसमें बिहार के 11 जिलों की टीमों को खेलने का मौका मिलेगा. विजेता टीम को एक लाख रुपये और उपविजेता टीम को पचास हजार देने का निर्णय लिया गया है. साथ ही हर मैच के मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज व फाइनल के मैन ऑफ द मैच खिलाड़ी को धनराशि देकर सम्मानित किया जायेगा. यह जानकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव ने एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन