विद्यार्थी परिषद ने विवि के खिलाफ मोर्चा खोला

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
विद्यार्थी परिषद ने विवि के खिलाफ मोर्चा खोला

विद्यार्थी परिषद ने विवि के खिलाफ मोर्चा खोला

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर.

बीआरएबीयू के परीक्षा विभाग में भ्रष्टाचार, छात्रों को होने वाली समस्याओं के बाबत एबीवीपी ने विवि प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. प्रतिनिधिमंडल ने वीसी से मिलकर अपनी शिकायतों को रखा और समस्याओं के समाधान के लिए एक 15 सूत्री मांग पत्र भी सौंपा. एबीवीपी ने कहा कि परीक्षा विभाग में छात्रों को अपनी मार्कशीट व डिग्री लेने में बेवजह देरी का सामना करना पड़ता है. एबीवीपी ने अपनी मांगों में मार्कशीट व डिग्री सीधे कॉलेजों में भेजने की व्यवस्था शुरू करने की मांग की, इसके अलावा, डिग्री के लिए विवि परिसर में एक अलग काउंटर स्थापित करने, सभी प्रक्रियाओं के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने और प्रशासनिक भवन में आने वाले अभिभावकों के लिए एक प्रतीक्षालय (वेटिंग रूम) बनाने की भी मांग की. इस दौरान प्रांत कार्यालय सह मंत्री दीपक यादव, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सुशील, मंटू, शिवांशु सिंह, प्रांत जिज्ञासा संयोजक योगेंद्र उपाध्याय व महानगर विस्तारक रोहन कन्हाई झा शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन