Muzaffarpur : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पांच पलटी मारी, दोनों सवार बाल-बाल बचे

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 08 Jun 2025 9:24 PM

विज्ञापन

Muzaffarpur : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पांच पलटी मारी, दोनों सवार बाल-बाल बचे

विज्ञापन

सरैया तुर्की पथ में अजीजपुर हाइस्कूल के समीप हुई घटना प्रतिनिधि, सरैया थाना क्षेत्र में सरैया-तुर्की पथ में अजीजपुर हाइस्कूल के समीप शनिवार की देर रात एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो पलट गयी. स्कॉर्पियो की रफ्तार इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो पांच पलटी मारने के बाद फिर सीधी हो गयी. इसमें गाड़ी काफी क्षतिग्रस्त हो गयी. वहीं स्कॉर्पियो में सवार दो लोग बाल-बाल बच गये. वहीं घटना की सूचना पर पहुंचे अजीजपुर नाका प्रभारी एसआइ प्रेम चंद्र शर्मा ने दोनों घायलों को परिजनों के साथ घर भेज दिया. बताया कि तुर्की की तरफ से थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर दो निवासी दो लोग स्कॉर्पियो से अपने घर जा रहे थे. सरैया-तुर्की पथ पर अजीजपुर हाइस्कूल के समीप काफी तीखा मोड़ होने के कारण अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर पांच पलटी मारने के बाद फिर सीधी हो गयी. हालांकि दोनों स्कॉर्पियो सवार सुरक्षित है. दोनों सवार परिजन के साथ घर चले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन