ePaper

स्नातक सत्र 23-27 के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा नवंबर में

Updated at : 08 Oct 2025 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
स्नातक सत्र 23-27 के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा नवंबर में

The fourth semester examination held in November.

विज्ञापन

समय पर फॉर्म भरने की हो रही है तैयारी

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

बीआरएबीयू के परीक्षा विभाग ने स्नातक सत्र 23-27 के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा समय पर कराने की तैयारी शुरू कर दी है. परीक्षा नवंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकती है. विवि प्रशासन परीक्षा फॉर्म इसी माह भरवायेगा. इसकी तिथि जल्द ही विवि से निर्धारित की जायेगी. परीक्षा नियंत्रक प्रो राम कुमार ने इस बात की पुष्टि की है कि चौथे सेमेस्टर की परीक्षा को समय पर कराने के लिए काम चल रहा है.

चुनावी तिथियों से शिड्यूल पर असर

परीक्षा का शिड्यूल जारी करते समय विधानसभा चुनाव की अहम तिथियों का विशेष ध्यान रखा जायेगा. चूंकि 6 और 11 नवंबर को चुनाव है और 14 नवंबर को मतगणना होनी है. इसलिए इन दिनों को छोड़कर परीक्षा कार्यक्रम तय किया जायेगा. चुनाव की घोषणा के कारण शिक्षक-कर्मचारियों की ड्यूटी लगने से परीक्षा व मूल्यांकन का काम लगभग एक माह तक प्रभावित रहेगा. इससे परीक्षा कार्यक्रम तय करने में चुनाव व प्रशिक्षण कार्यक्रमों को भी ध्यान में रखना होगा.

सेमेस्टर सिस्टम से बढ़ी चुनौतियां

स्नातक कोर्स में सेमेस्टर सिस्टम लागू होने के बाद परीक्षा विभाग पर काम का दबाव काफी बढ़ा है. अब विभाग को साल में दो बार परीक्षा करानी पड़ती है. परीक्षार्थियों की संख्या भी अब बढ़ी है. हर छह माह पर परीक्षा कराने के साथ ही, समय पर मूल्यांकन कराकर रिजल्ट जारी करना एक बड़ी चुनौती है. सत्र 2023-27 के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा भले ही नवंबर में तय है, लेकिन इससे पहले कॉलेज स्तर पर इंटरनल परीक्षा भी पूरी करनी होगी. यदि चौथे सेमेस्टर की परीक्षा समय पर शुरू नहीं होती है, तो विभाग पर दबाव और बढ़ जायेगा, क्योंकि दिसंबर तक सत्र 24-28 के दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा भी करायी जानी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
LALITANSOO

लेखक के बारे में

By LALITANSOO

LALITANSOO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन