अहियापुर में एक ओर बच्चे में एइएस की पुष्टि

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Jun 2024 9:32 PM

विज्ञापन

28 मई को पहला व 10 जून को दूसरा केस मिला

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

उसम भरी गर्मी ने एइएस के मरीज बढ़ा दिये हैं. बुधवार को शहरी क्षेत्र अहियापुर भीखनपुर की एक सात वर्षीय बच्ची में लक्षणों की पुष्टि हुई है. वहीं पिछले सप्ताह अहियापुर के ही एक और बच्चे में बीमारी देखी गयी. इधर जिले के दो बच्चे चमकी बुखार से पीड़ित होकर भर्ती कराये गये हैं. एइएस से पीड़ित बच्ची कल्पना कुमारी (सात साल) गगनदेव राज की बेटी है. बच्चे के परिजन चमकी बुखार की हालत में दस जून को भर्ती कराए थे. पैथोलॉजी रिपोर्ट में शुगर लेवल कम मिला.

हाइपोग्लाइसीमिया बताते हुए डॉक्टर ने एइएस की पुष्टि कर दी. बच्चे का इलाज डॉ. गोपाल शंकर सहनी की यूनिट में चल रहा था. बेहतर होने पर उसे बुधवार को डिस्चार्ज कर दिया गया. पीड़ित बच्चों की संख्या 26 हो गई. इलाज के दौरान एक भी बच्चों की मौत अब तक नहीं हुई है. बढ़ती संख्या को लेकर एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है. अस्पताल प्रशासन ने बच्चे की रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी है. स्वास्थ्य विभाग के तय प्रोटोकॉल के तहत उनका इलाज किया गया. शिशु रोग विशेषज्ञ सह उपाधीक्षक डॉ. गोपाल शंकर सहनी ने बताया है कि जब-जब उमस भरी गर्मी पड़ती है, तब-तब बच्चे बीमारी के शिकार बन रहे हैं. बच्चे को खाली पेट नहीं सोने दें. धूप में बच्चों को खेलने नहीं दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन