आइसीयू मॉनीटर वाले बोर्ड में मोबाइल चार्जर लगाने से लगी थी आग

Updated at : 29 Sep 2024 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
आइसीयू मॉनीटर वाले बोर्ड में मोबाइल चार्जर लगाने से लगी थी आग

आइसीयू मॉनीटर वाले बोर्ड में मोबाइल चार्जर लगाने से लगी थी आग

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर.

एसकेएमसीएच के आइसीयू में शनिवार की देर रात आग लगने के बाद मची अफरा तफरी के बाद अस्पताल प्रशासन ने जांच किया है. जिसमें मरीज के परिजन द्वारा मॉनीटर के बगल में मोबाइल चार्ज में लगाने के बाद शॉर्ट सर्किट के कारण आइसीयू में आग लगने की बात सामने आई है. ये बात एसकेएमसीएच प्रबंधन ने जांच के बाद जानकारी दी है. घटना के बाद मरीज व उसके परिजन अस्पताल से गायब हो गया है. मरीज के परिजन के गलती के कारण पूर्वी चंपारण के संग्रामपुर के विश्वनाथ राय की मौत व सुनीता सहित कई गंभीर मरीज व उनके परिजनों के जान पर बन आई थी. वहीं एक मॉनीटर भी आग में जल चुका है. इसके बाद मरीज के परिजन पर एसकेएमसीएच प्रशासन कार्रवाई भी कर सकता है. इस संबंध में एसकेएमसीएच प्रशासन सोमवार को बैठक कर निर्णय लेगा.

शनिवार की देर रात कोविड की आइसीयू में देर रात शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई थी. आग लगने के बाद स्थिति भयावह हो गई. घटना के करीब आधे घंटे बाद मरीज की मौत भी हो गई थी. हालांकि, एसकेएमसीएच प्रबंधन के लोगों ने बताया कि आग लगने की घटना के कारण उसकी मौत नहीं हुई है. मरीज को दो दिन पहले ही वेंट लगा था. उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी. वेंट सहित उसे डेंगू वार्ड में शिफ्ट किया गया था. एसकेएमसीएच अधीक्षक ने बताया कि मरीज के परिजन द्वारा मोबाइल चार्ज में लगाने पर शॉर्ट सर्किट हुआ था. एक मरीज की मौत हुई है, उसकी स्थिति गंभीर थी. आग लगने की वजह से उसकी मौत नहीं हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन