स्नातक के थर्ड सेमेस्टर के लिए एक सप्ताह बढ़ेगी परीक्षा फार्म की तिथि

Updated at : 05 Mar 2025 1:23 AM (IST)
विज्ञापन
स्नातक के थर्ड सेमेस्टर के लिए एक सप्ताह बढ़ेगी परीक्षा फार्म की तिथि

स्नातक के थर्ड सेमेस्टर के लिए एक सप्ताह बढ़ेगी परीक्षा फार्म की तिथि

विज्ञापन

छात्र-छात्राओं का रिजल्ट क्लियर नहीं होने के कारण काॅलेजों ने मांगा समय

उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक सत्र 2023-27 के थर्ड सेमेस्टर के लिए परीक्षा फाॅर्म भरने की तिथि एक सप्ताह बढ़ायी जायेगी. अभी पांच मार्च तक का समय दिया गया है. कई छात्र-छात्राओं का रिजल्ट क्लियर नहीं हाेने के कारण काॅलेजाें की ओर से और समय देने का अनुराेध किया गया है. कहा गया है कि फर्स्ट और सेकेंड सेमेस्टर में 28 क्रेडिट जरूरी है. ऐसे में रिजल्ट में सुधार के बाद ही क्रेडिट स्काेर निकल सकेगा. विश्वविद्यालय की ओर से बताया गया कि कुलपति की अनुमति के बाद तिथि विस्तारित करके अधिसूचना जारी की जायेगी. थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा में 1.10 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के शामिल हाेने की उम्मीद है. इसी के आधार पर परीक्षा विभाग ने केंद्र निर्धारित सहित अन्य तैयारियां शुरू कर दी है. परीक्षा फाॅर्म भरने की तिथि में दूसरी बार विस्तार किया जायेगा. पहले 20 फरवरी तक का समय दिया गया था. इस दाैरान काॅलेजाें में बिहार बाेर्ड की इंटरमीडिएट और मैट्रिक की परीक्षा चल रही थी, जिसके कारण फाॅर्म नहीं भरा सका. 25 फरवरी काे बाेर्ड की परीक्षा खत्म हाेने के बाद काॅलेजाें में फाॅर्म भरवाया जा रहा है. विश्वविद्यालय की ओर से सभी अंगीभूत व संबद्ध काॅलेजाें के प्राचार्याें काे स्पष्ट कहा गया है कि जिन छात्र-छात्राओं का दाेनाें सेमेस्टर में क्रेडिट 28 या इससे अधिक हाे, उनकाे ही थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल हाेने की अनुमति दी जाये.

परीक्षा नियंत्रक डाॅ. सुबालाल पासवान ने बताया कि स्नातक थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा हाेली के बाद शुरू हाेगी. इसकाे लेकर तैयारी चल रही है. अभी काॅलेजाें में परीक्षा फाॅर्म भरवाया जा रहा है. हाेली की छुट्टी से पहले परीक्षा फाॅर्म भरवाने के साथ ही केंद्र भी फाइनल कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन