ePaper

नाना के घर आये बालक की नदी में डूबने से मौत

Updated at : 28 Apr 2024 1:41 AM (IST)
विज्ञापन
नाना के घर आये बालक की नदी में डूबने से मौत

औराई प्रखंड में बागमती नदी की दक्षिणी उपधारा में बेनीपुर के समीप डूबने से 11 वर्षीय सुमित कुमार की मौत हो गयी.

विज्ञापन

औराई. प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली बागमती नदी की दक्षिणी उपधारा में बेनीपुर के समीप शनिवार की दोपहर डूबने से 11 वर्षीय सुमित कुमार की मौत हो गयी. उसकी पहचान हथौड़ी थाना क्षेत्र के एकमा गांव निवासी पिता राकेश सहनी के पत्र के रूप में की गयी़ वह अपने नाना दशरथ सहनी के यहां बेनीपुर गांव में एक विवाह में शामिल होने आया था़ उसके मामा कन्हाई सहनी की शादी 25 अप्रैल को थी़ वह अन्य बच्चों के साथ बागमती नदी की उपधारा में स्नान करने चला गया़ इसी बीच गहरी खाई में चले जाने से उसकी मौत हो गयी. डूबने की सूचना पर ग्रामीण वकील सहनी समेत कई लोग उसे पानी से निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. उसकी मां रूपा देवी का रो-रोकर बेहोश हो जा रही थी. पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच ले जाया गया है. घटना के बाद से माहौल गमगीन है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन