राजेपुर के एक बच्चे में एइएस की पुष्टि

बच्चा मोतिहारी का है रहनेवाला
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर पिछले पांच दिनों से उसम भरी गर्मी के बीच एइएस का कहर भी बढ़ा है. मंगलवार को फिर से एक बच्चे में एइएस की पुष्टि हुई है. बच्चा मोतिहारी जिला के राजेपुर का रहनेवाला है. वह जितेंद्र राय का पांच साल का बेटा सूरज कुमार है. उसके परिजन चमकी बुखार की हालत में 20 जून को भर्ती करवाये थे. पैथोलॉजी रिपोर्ट में शुगर लेवल कम था. हाइपोग्लाइसीमिया बताते हुए डॉक्टर ने एइएस बताया. बच्चे का इलाज डॉ. गोपाल शंकर साहनी की यूनिट में चल रहा था. बेहतर हो जाने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया. पीड़ित बच्चों की संख्या अब 39 हो गई है. इलाज के दौरान एक भी बच्चे की मौत अब तक नहीं हुई है. बढ़ती संख्या को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है. अस्पताल प्रशासन ने बच्चे की रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी है. स्वास्थ्य विभाग के तय प्रोटोकॉल के तहत इलाज किया जा रहा है. शिशु रोग विशेषज्ञ सह उपाधीक्षक डॉ. गोपाल शंकर सहनी ने बताया है कि जब-जब उमस भरी गर्मी पड़ती है, तब-तब बच्चे बीमारी के शिकार हो रहे हैं. बच्चों को खाली पेट नहीं सोने दें. धूप में बच्चों को कतई खेलने नहीं दें. अभी तक जिले में 23, पूर्वी चंपारण में 6, सीतामढ़ी में 4, शिवहर में 3, वैशाली में 1 और गोपालगंज में एक बच्चा पीडित हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










