Muzaffarpur : युवक की हत्या व दहेज के लिए हत्या करने के आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur : युवक की हत्या व दहेज के लिए हत्या करने के आरोपी गिरफ्तार

Muzaffarpur : युवक की हत्या व दहेज के लिए हत्या करने के आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

सकरा़ पुलिस ने बरियारपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर एवं सकरा थाना क्षेत्र के सरमस्तपुर गांव में छापेमारी कर हत्या एवं दहेज हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ने बताया कि गिरफ्तार सुंदरपुर गांव निवासी विशाल कुमार पर हत्या का केस दर्ज है. सकरा थाना क्षेत्र के सिमरी गांव में बाराती के दौरान मारपीट में सुंदरपुर निवासी रामा सिंह की हत्या हुई थी. मामले में विशाल को नामजद किया गया है. वहीं सरमस्तपुर गांव निवासी गिरफ्तार मो अली हुसैन पर दहेज के लिए हत्या करने का केस दर्ज है. उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी. शव फंदे से लटका मिला था. मृतका के पिता ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था, जिसमें वह नामजद है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन