अगले पांच दिनों में तापमान में होगी वृद्धि, मौसम रहेगा साफ
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :01 Feb 2025 1:10 AM (IST)
विज्ञापन

अगले पांच दिनों में तापमान में होगी वृद्धि, मौसम रहेगा साफ
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर.
मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में तापमान में वृद्धि होगी. अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं. वहीं न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच रह सकता है. इस अवधि में धीमी गति से पछुआ हवा चलेगी. पांच फरवरी तक का पूर्वानुमान जारी किया गया है. इसमें उत्तर बिहार के जिलों में मौसम साफ रहेगा, वहीं अगले दो दिनों तक सुबह के समय कोहरा की स्थिति बनी रहेगी. शुक्रवार को दिन में अच्छी धूप से राहत रही, वहीं अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिकतम रहा. रात सर्द बनी हुई है. न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.8 डिग्री कम रहा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




