Muzaffarpur : केंद्र सरकार की उपलब्धियां जनता को बताएं

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 28 May 2025 10:32 PM

विज्ञापन

Muzaffarpur : केंद्र सरकार की उपलब्धियां जनता को बताएं

विज्ञापन

गायघाट़ भाजपा पूर्वी मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश गामी की अध्यक्षता में लदौर में हुई़ बैठक का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि शशांक शेखर ने किया. जिलाध्यक्ष विवेक कुमार ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में जाकर मोदी सरकार की उपलब्धि से जनता को अवगत कराएं. बूथ स्तर पर मजबूती से सभी भाजपा कार्यकर्ता काम करे. भाजपा का मूल मंत्र है कि बूथ जीतो और चुनाव जीतो. उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए एकजूट है और नीतीश कुमार की नेतृत्व में ही सरकार का गठन होगा. इसलिए एनडीए के सभी घटक दल से समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में हर घर तक पहुंच सरकार की उपलब्धि व विकास कार्य की चर्चा करें. इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ने शक्ति केन्द्र प्रमुख व मंडल पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की जिसे जिलाध्यक्ष ने शॉल देकर सम्मानित किया. मौके जिला उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार, जिला महामंत्री बिकाउ यादव, मंडल प्रभारी बैजनाथ पाठक, विजय कुमार, अशोक सिंह, प्रो सुनील कुमार झा, अमित राठौर, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष संजागर सहनी, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह, राजू झा, अरविन्द कुमार अविचल, चंदन झा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन