Muzaffarpur : जहां मिलेगा सम्मान, वहीं मतदान करेगा तेली समाज

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur : जहां मिलेगा सम्मान, वहीं मतदान करेगा तेली समाज

Muzaffarpur : जहां मिलेगा सम्मान, वहीं मतदान करेगा तेली समाज

विज्ञापन

प्रतिनिधि, औराई प्रखंड के पानापुर, कोकिलवारा, मिश्रौलिया, नया गांव में तैलिक साहू सभा की बैठक कर 10 अगस्त को मुजफ्फरपुर में होने वाली सभा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गयी. इस दौरान बिहार प्रदेश तैलिक साहू सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष साहू भूपाल भारती ने कहा कि मुजफ्फरपुर जिले में राजनीतिक अधिकार के लिए तेली समाज आगामी 10 अगस्त को चैंबर ऑफ कॉमर्स मुजफ्फरपुर सभागार में विराट महा सम्मेलन कर रहा है. सभा के जिलाध्यक्ष जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार के सभी तैलिक विधायक तथा प्रमुख नेता भाग लेंगे़ उन्होंने कहा कि लोक सभा, विधान परिषद तथा विभिन्न आयोग के गठन में तेली समाज की उपेक्षा पर यह समाज काफी गुस्से में है़ 2025 के चुनाव में जहां मिलेगा सम्मान, वहीं मतदान के तर्ज पर यह समाज काम करेगा. इस दौरान साहू अरविंद महाजन, शशि कुमार साह, कैलाश कुमार साह, शंभू साह आदि प्रमुख लोगों की उपस्थिति रही. महासम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी के लिए 11 सदस्यीय तैयारी कमेटी भी बनायी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन