घर में घुसकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 06 Mar 2025 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
घर में घुसकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी प्रतिनिधि, मनियारी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी से सात युवकों ने दुष्कर्म किया़ प्राथमिकी के बाद पुलिस ने गुरुवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया़ वहीं तीन आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है़ बताया गया कि बीते सोमवार की देर रात अकेले सो रही किशोरी के घर का गेट तोड़कर पांच-सात बदमाश घुस गये़ इसके बाद पहले दो आरोपियों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया़ उसके बाद आरोपियों ने उठाकर उसके घर के पीछे ले गये और झाड़ी में सभी ने किशोरी से गैंगरेप किया़ अचेतावस्था में उसे छोड़कर सभी भाग निकले. सुबह होश आने के बाद किशोरी नग्न अवस्था में घर पहुंची तो पड़ोसियों ने उसे कपड़े दिये और उसके परिजनों को सूचना दी. बताया गया है कि पीड़िता की बड़ी बहन की आंत फंसने के कारण उसकी मां शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार करा रही थी़ उसी रात आरोपियों ने घर में उसकी पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया़ थानेदार देवव्रत कुमार ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है़ जल्द ही सभी आरोपित गिरफ्तार कर लिये जाएंगे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन