मोतीपुर में 34 जगहों पर नल जल योजना छह महीने से ठप

Published at :03 Feb 2025 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
मोतीपुर में 34 जगहों पर नल जल योजना छह महीने से ठप

मोतीपुर प्रमंडल अंतर्गत करीब 134 जगहों पर नल जल योजना ठप है. करीब छह माह से अधिक से जलापूर्ति पूरी तरह बंद है. इस कारण संबंधित वार्ड के लोग शुद्ध पेयजल से वंचित हैं.

विज्ञापन

मुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर मोतीपुर प्रमंडल अंतर्गत करीब 134 जगहों पर नल जल योजना ठप है. करीब छह माह से अधिक से जलापूर्ति पूरी तरह बंद है. इस कारण संबंधित वार्ड के लोग शुद्ध पेयजल से वंचित हैं. डीएम सुब्रत कुमार सेन ने पिछले दिनों नल जल योजना की समीक्षा की. बताया गया कि मुजफ्फरपुर प्रमंडल अंतर्गत 36 और मोतीपुर प्रमंडल अंतर्गत 98 जगहों पर जलापूर्ति नहीं हो रही है. कहीं मोटर खराब तो कुछ जगहों पर बिजली की समस्या के कारण जलापूर्ति बाधित है. उन्होंने पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को अविलंब इन बंद पड़ी योजनाओं को चालू करने का निर्देश दिया है. बताया गया कि पिछले दिनों मुजफ्फरपुर प्रमंडल अंतर्गत 2380 योजनाओं का निरीक्षण किया गया. इसमें पाया गया कि वर्तमान में 36 जगहों पर नल जल योजना ठप है. इसी प्रकार मोतीपुर प्रमंडल अंतर्गत 3117 योजनाओं का निरीक्षण किया गया. इसमें से 98 जगहों पर पेयजल की समस्या का पता लगा. डीएम ने अविलंब इन सभी जगहों पर मरम्मत का काम करने का निर्देश दिया. ताकि ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो और सरकार का उद्देश्य पूरा हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन