परीक्षा देने आयी छात्रा प्रेमी संग फरार, पिता गेट पर करता रहा इंतजार

Published by : PRASHANT KUMAR Updated At : 07 Sep 2025 9:47 PM

विज्ञापन

परीक्षा देने आयी छात्रा प्रेमी संग फरार, पिता गेट पर करता रहा इंतजार

विज्ञापन

संवाददाता, मुजफ्फरपुर कांटी थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी परीक्षा देने के बहाने घर से निकली और प्रेमी संग फरार हो गई. घटना शनिवार की बताई जा रही है. छात्रा पार्ट थर्ड की परीक्षा देने के लिए अपने पिता के साथ परीक्षा काजीमोहम्मदपुर थाना के आरडीएस कॉलेज पहुंची थी. परीक्षा केंद्र के गेट पर पिता बेटी को छोड़कर बाहर इंतजार करता रहा, लेकिन परीक्षा समाप्त होने के बाद भी जब बेटी बाहर नहीं निकली तो उसके होश उड़ गए. छात्रा कॉलेज से स्नातक पार्ट थर्ड की परीक्षा दे रही थी. शनिवार को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के बाद वह अंदर गई, लेकिन परीक्षा देने की बजाय पहले से तय योजना के तहत अपने प्रेमी संग फरार हो गई. काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आई तो पिता ने कॉलेज प्रशासन से संपर्क किया, लेकिन छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला.परेशान पिता ने तत्काल काजीमोहम्मदपुर थाना में मामला दर्ज कराया. पुलिस ने छात्रा के मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रैक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. परिजनों ने आशंका जताई है कि बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है. थाना प्रभारी जय प्रकाश ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है. छात्रा और युवक के बीच पिछले कुछ महीनों से बातचीत चल रही थी. युवक भी आसपास के ही एक गांव का रहने वाला बताया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRASHANT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRASHANT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन