नेटवर्क मार्केटिंग की जाल में फंसकर यौन शोषण का शिकार हुई युवती का बयान दर्ज

Updated at : 17 Jun 2024 11:59 PM (IST)
विज्ञापन
नेटवर्क मार्केटिंग की जाल में फंसकर यौन शोषण का शिकार हुई युवती का बयान दर्ज

नेटवर्क मार्केटिंग की जाल में फंसकर यौन शोषण का शिकार हुई युवती का बयान दर्ज

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. नेटवर्क मार्केटिंग की आड़ में यौन शोषण और ठगी की शिकार हुई सारण जिले की युवती का सोमवार को अहियापुर थाने की पुलिस ने बयान दर्ज किया. नगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टू विनिता सिन्हा ने पीड़िता से करीब दो घंटे तक घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की. इसके बाद डीएसपी व अहियापुर थाने की पुलिस बखरी पहुंची. जहां कंपनी का कार्यालय चलता था. डीएसपी ने कार्यालय में जाकर छानबीन की है. वहां कुछ लोग मिले हैं, उनसे पूछताछ की गयी है. इसके बाद पुलिस टीम वापस लौट आयी है. यौन शोषण की शिकार युवती को थाने पर ही रखा गया है. पुलिस प्राथमिकी के नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गयी है. डीएसपी विनिता सिन्हा ने बताया कि बीते दो जून को अहियापुर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इसमें बताया गया था कि नेटवर्क मार्केटिंग की आड़ में लड़के व लड़कियों को बंधक बनाकर काम कराया जा रहा था. इसी केस के संबंध में पीड़ित लड़की का बयान दर्ज किया गया है. उसने बताया है कि 2022 से यह कंपनी कार्यरत है. इसमें यह जुड़ी हुई थी. 50 से अधिक लोगों को वह जोड़ी थी. इस दौरान उसका यौन शोषण किया गया था. हालांकि, पीड़िता ने अपने बयान में भी कहा है कि आरोपी से उसने शादी की थी. लेकिन, उसका डक्यूमेंट नहीं था. शादी ऑन पेपर के लिए वह कई बार दबाव भी बनायी थी. पीड़िता के द्वारा लगाये गये सभी आरोपों की गंभीरता पूर्वक जांच की जा रही है. जिले में नेटवर्क मार्केटिंग को लेकर जितने भी प्राथमिकी दर्ज है, उन सभी को एक साथ मर्ज करके छानबीन की जा रही है. जो भी अनुसंधान में तथ्य सामने आयेंगे इसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी. कंपनी से जुड़े कागजात व रजिस्ट्रेशन समेत सभी कागजातों की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन