ePaper

112 गांवों में कालाजार से मुक्ति के लिए होगा छिड़काव

Updated at : 30 Jun 2025 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
112 गांवों में कालाजार से मुक्ति के लिए होगा छिड़काव

112 गांवों में कालाजार से मुक्ति के लिए होगा छिड़काव

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. कालाजार के खात्मे के लिए जिले में विभागीय स्तर पर कवायद जारी है. लोगों को जागरूक करने से लेकर कालाजार की रोकथाम के लिए कीटनाशक के छिड़काव का काम शुरू किया जाना है. यह अभियान जुलाई तक जिले के 16 प्रखंडों के चिन्हित 112 गांव में संचालित होगा. जिले में कालाजार के मामलों में कमी आ रही है. वर्तमान समय में कालाजार रोग से पीड़ितों की संख्या मात्र 11 है. जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि कालाजार से मुक्त करने की दिशा में स्वास्थ्य कर्मी व विभागीय अधिकारी सक्रिय हैं. इसके लिए महादलित बस्तियों एवं झुग्गी-झोपडी में कालाजार से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ सिंथेटिक पाइरोथाइराइड कीटनाशकों का छिड़काव किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Dipu

लेखक के बारे में

By Kumar Dipu

I am working as a senior reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on health, political, social, and current topics.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन