मसाला कंपनी में ठेकेदारी को लेकर दो गुट आमने-सामने, तनाव बढ़ा

Updated at : 20 Feb 2025 1:29 AM (IST)
विज्ञापन
मसाला कंपनी में ठेकेदारी को लेकर दो गुट आमने-सामने, तनाव बढ़ा

मसाला कंपनी में ठेकेदारी को लेकर दो गुट आमने-सामने, तनाव बढ़ा

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मोतीपुर मुरारपुर औद्योगिक क्षेत्र में लग रही एक मसाला फैक्ट्री के निर्माण को लेकर बुधवार को ठेकेदारों के दो गुट आमने-सामने आ गये. इससे दोनों गुटों के बीच हिंसक झड़प की आशंका बढ़ गयी है. सूचना के बाद मौके पर बरुराज पुलिस भी पहुंची. पुलिस के समक्ष भी ठेकेदारों के गुट मानने को तैयार नहीं हुए. बताया जा रहा है कि एक गुट ने पुलिस के समक्ष ही निर्माण स्थल के आधे हिस्से पर अपना कब्जा जमा लिया. इससे बुधवार को वहां काम ठप हो गया. हालांकि पुलिस इस मामले में सुलह के लिए दोनो पक्षों को गुरुवार को थाने पर तलब किया है. तनाव को लेकर कई निर्माण कंपनियां भयभीत है. जानकारी हो कि मुरारपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक मसाला कंपनी की एक यूनिट लगनी है. इसको लेकर बियाड़ा ने कंपनी को दस एकड़ भूमि आवंटित किया है, जिस पर चहारदीवारी का निर्माण पूरा हो चुका है. बुधवार को कुछ लोग उक्त स्थल पर निर्माण के लिए सफाई का काम करा रहे थे. उसके बाद अचानक ठेकेदारों का दूसरा जत्था वहां पहुंच गया. काम कर रहे लोगों को रोक दिया और कहा कि इसका निर्माण हमलोग करेंगे. इसको लेकर दोनों गुटों में तनाव हो गया. पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाया. बताया जा रहा है कि एक पक्ष ने निर्माण स्थल के आधे हिस्से पर कब्जा जमा लिया है. पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शान्त कराया है. थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने बताया कि दोनो पक्षों को थाने पर बुलाया गया है. मौके पर कोई तनाव नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन