दरभंगा में एटीएम बदलकर पैसा उड़ाए, मुजफ्फरपुर के दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Oct 2024 8:42 PM
दरभंगा में एटीएम बदलकर पैसा उड़ाए, मुजफ्फरपुर के दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
-एक बाइक, दो मोबाइल व दो एटीएम कार्ड बरामद -अपराधियों ने स्वीकार की अपनी संलिप्तता दरभंगा. जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के मधुबनी बिस्फी मोड़ के निकट स्थित एटीएम से मुजफ्फरपुर जिले के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. दोनों एटीएम कार्ड बदलकर रुपये उड़ाने वाले गिरोह से जुड़े हुए है. पकड़ाये बदमाशों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाने के कुशीहरपुर रमणी निवासी रत्नेश तिवारी उर्फ जूली, मीनापुर के पानापुर थाना क्षेत्र के मोरसन रतन निवासी विनोद राय के पुत्र मिथुन कुमार के रूप में की गयी है. उनके पास से पुलिस ने बाइक, दो मोबाइल एवं दो एटीएम कार्ड बरामद किया है. बताया जाता है दोनों अपराधियों का कांटी व मीनापुर के रहनेवाले उत्तर बिहार के सबसे बड़े एटीएम बदलकर रुपये उड़ाने वाले गिरोह से तार जुड़ा हुआ है. इस गिरोह में 70 से 90 बदमाश जुड़े हैं, जो एटीएम बदलकर रुपये उड़ाने का काम करते हैं. दरभंगा सदर-टू एसडीपीओ ज्योति ने बताया कि दोनों का आपराधिक इतिहास है. रत्नेश तिवारी मुजफ्फरपुर नगर थाना कांड संख्या 664/23, कांटी थाना कांड संख्या 618/20, पूर्वी चंपारण के मधुबन थाना कांड संख्या 29/22 व दरभंगा कोतवाली थाना कांड संख्या 11/24 का आरोपित है. मिथुन कुमार सिमरी थाना कांड संख्या 11/24 का आरोपित है. जाले थाना क्षेत्र के पौनी निवासी हरि सहनी से कमतौल पीएनबी में कार्ड बदलकर 37 हजार रुपये निकासी का मामला दर्ज होते ही पुलिस टीम को जल्द मामले का उद्भेदन के लिए सक्रिय किया गया. एटीएम के इर्द-गिर्द सादे लिबास में पुलिस की तैनाती कर चौकसी बढ़ायी गयी. शनिवार की शाम कमतौल-बिस्फी मोड़ वाले एटीएम से पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया. पूछताछ में दोनों ने कार्ड बदलकर रुपये निकासी के अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. बताया कि गिरोह में कई लोग शामिल हैं, जो भोले-भाले लोगों से कार्ड बदलकर रुपये की निकासी करने का काम करते हैं. कमतौल में भी घटना को इनलोगों ने ही अंजाम दिया था. टीम में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर पंकज कुमार, अनि आरएस पांडेय व पुलिस बल शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










