नगर निगम के स्वामित्व वाले भवनों पर सोलर पैनल होंगे स्थापित

Published at :29 Jan 2025 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
नगर निगम के स्वामित्व वाले भवनों पर सोलर पैनल होंगे स्थापित

Solar panels will be installed on buildings

विज्ञापन

::: तेजी से गिर रहे भूजल स्तर के कारण शहरी क्षेत्र के मृत हो चुके पोखर, तालाब, झील व मन का होगा सर्वे, एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सौर ऊर्जा पैनल स्थापित करने को लेकर राज्य व केंद्र दोनों सरकार बड़ी तेजी से काम कर रही है. कमिश्नर ऑफिस सहित अन्य भवनों के बाद अब शहरी क्षेत्र में नगर निगम के स्वामित्व वाले जितने भवन है. सभी को चिह्नित कर सोलर पैनल स्थापित करने का आदेश दिया गया है. बुधवार को नगर आयुक्त विक्रम विरकर ने कनीय अभियंता को इसको लेकर निर्देशित किया है. तीन दिनों में सभी भवनों के छत का सर्वे कर पूरी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है. दूसरी तरफ, सहायक अभियंता को शहरी क्षेत्र के भू-जल स्तर में लगातार हो रहे गिरावट को देखते हुए शहर में सरकारी व निजी स्तर पर कितने पोखर/तालाब/झील/मन है, जो मृत अवस्था में है. इसका सर्वे कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने को कहा गया है. वार्ड पार्षद की सहयोग से इसकी रिपोर्ट तैयार कर देना है. सरकारी स्तर पर जल संचय को लेकर जीर्णोद्धार व निर्माण का कार्य नगर निगम करायेगा. इसके साथ ही सहायक अभियंता को अमृत योजना के तहत नये पार्क निर्माण के लिए भी आवश्यक कार्रवाई करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन