चलती ट्रेन से मोबाइल झपटकर भाग रहा चोर धराया

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 May 2024 8:28 PM

विज्ञापन

चलती ट्रेन से मोबाइल झपटकर भाग रहा चोर धराया

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. जंक्शन से खुलने के बाद चलती ट्रेन से मोबाइल झपटकर भाग रहे युवक को आरपीएफ की टीम ने दबोच लिया. वारदात 12561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में हुई. शुक्रवार को गोपनीय सूचना के आधार पर आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार के नेतृत्व में टीम निगरानी कर रही थी. इसी दौरान चलती ट्रेन से उतर कर भागने पर अन्य यात्रियों ने चोर-चोर चिल्लाना शुरू कर दिया. इस दौरान मौजूद आरपीएफ की टीम ने आरोपी को पकड़ लिया. उसकी पहचान माड़ीपुर स्कूल रोड के बिरजू कुमार उर्फ सोनू के रूप में हुई. उसके पास से एक टच स्क्रीन मोबाइल व एक ब्लेड बरामद हुआ है. शिकायत दर्ज करते हुए आरपीएफ की टीम ने गिरफ्तार युवक को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंप दिया. इस अभियान के दौरान आरपीएफ की ओर से गोकुलेश पाठक, लाल बाबू खान, राजकिशोर मिश्र मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन