बकाया मजदूरी को लेकर मारपीट, फार्म मालिक के ससुराल में हंगामा

Updated:
विज्ञापन

बकाया मजदूरी को लेकर मारपीट, फार्म मालिक के ससुराल में हंगामा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बहिलवारा रुपनाथ गांव के एक अंडा फार्म में मजदूरी के बकाया पैसों को लेकर बड़ा विवाद हो गया. मजदूरों और मुंशी के बीच हुई मारपीट के बाद मालिक के ससुराल में भी हंगामा हुआ. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Saraiya Farm Clash: जिले के सरैया थाना क्षेत्र स्थित बहिलवारा रुपनाथ गांव में एक अंडा फार्म में मजदूरी के बकाया पैसों को लेकर बड़ा विवाद हो गया. यहाँ बकाया मजदूरी मांगने पर फार्म के मजदूर और मुंशी के बीच जमकर मारपीट हो गई. इस घटना के बाद इलाके में काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा.

विज्ञापन

समर्थक पहुंचे मालिक के ससुराल, पुलिस ने कराया शांत

घटना के बाद बुधवार की शाम विवाद ने नया मोड़ ले लिया. पीड़ित मजदूर अमित पासवान के दर्जनों समर्थकों ने अंडा फार्म मालिक के बहिलवारा रुपनाथ स्थित ससुराल पहुंचकर जमकर हंगामा किया. स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया.

दोनों पक्षों से एक-एक घायल, पुलिस जांच शुरू

थानाप्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि बकाया मजदूरी के लेनदेन को लेकर मारपीट की घटना हुई है. इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति घायल हुआ है. जख्मी मजदूर अमित पासवान की ओर से थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. जबकि दूसरे जख्मी मुंशी अजय साह की ओर से अभी तक आवेदन नहीं मिला है. पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलते ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: किशोरी अपहरण मामले में दो दोषियों को चार-चार साल की सजा


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन