आरडीएस कॉलेज के पास स्मैकियर पकड़ाया
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

आरडीएस कॉलेज के पास स्मैकियर पकड़ाया
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर.
काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस ने आरडीएस कॉलेज के समीप गुरुवार को छापेमारी कर एक स्मैकियर को पकड़ा है. उसे थाने पर लाकर पुलिस पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि उसके बारे में कई दिनों से संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने की सूचना मिल रही थी. पुलिस इसका सत्यापन करने में जुटी है. गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि वह संदिग्ध युवकों के साथ आरडीएस कॉलेज के समीप खड़ा है. पुलिस ने छापेमारी कर उसे पकड़ लिया. थानेदार मनोज कुमार साह ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है. इधर, नगर थाने की पुलिस ने भी चोरी के आरोप में एक युवक को पकड़ा है. हालांकि, छानबीन के दौरान वह मानसिक रूप से बीमार पाया गया है. उसके परिजनों को बुलाकर थाने से पीआर बांड पर छोड़ दिया गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










