ePaper

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए छह किशोरियों को लगा टीका

Updated at : 12 Jun 2025 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए छह किशोरियों को लगा टीका

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए छह किशोरियों को लगा टीका

विज्ञापन

सदर अस्पताल में शुरू हुआ टीकाकरण का तीसरा चरण माधव – 7 उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण गुरुवार से जिले में शुरू हुआ. पहले दिन छह किशोरियों को यह टीका लगाया गया. डीआइओ डाॅ एसके पांडेय ने बताया कि सदर अस्पताल के एमसीएच में टीकाकरण शुरू हाे गया है. साेमवार से एसकेएमसीएच में भी टीकाकरण की शुरूआत की जायेगी. उन्हाेंने बताया कि, इस चरण में करीब 6500 बच्चियों को टीका देने का लक्ष्य तय किया गया है. 14 वर्ष आयु वर्ग की किशाेरियाें को यह टीका दिया जा रहा है, जो मानव पैपिलोमा वायरस के संक्रमण से बचाव करता है. स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों से समन्वय स्थापित कर छात्राओं की सूची तैयार की है. डाॅ. एसके पांडेय ने बताया कि टीका पूरी तरह सुरक्षित है और इसके जरिये भविष्य में होने वाले कैंसर के खतरे को 90 फीसदी तक कम किया जा सकता है. उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बच्चियों को समय पर टीका दिलवायें और इस जीवनरक्षक अभियान का हिस्सा बनें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Kumar

लेखक के बारे में

By Vinay Kumar

I am working as a deputy chief reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on political, social, and current topics.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन