श्याम बाबा का मनमोहक शृंगार, भजनों से मनाया जन्मोत्सव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Nov 2024 8:42 PM
कार्तिक एकादशी के अवसर पर सूतापट्टी स्थित श्याम मंदिर में बाबा श्याम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया.
उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर कार्तिक एकादशी के अवसर पर सूतापट्टी स्थित श्याम मंदिर में बाबा श्याम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया. बाबा का मनमोहक शृंगार भी हुआ. शुरुआत सुबह श्री श्याम अखंड मंगल पाठ से श्री श्याम महिला मंडल की सदस्य राधा देवी बंका की अगुवाई में की गयी. इसके बाद रात्रि में भजन कीर्तन की शुरुआत श्री श्याम मंदिर परिवार के सदस्यों ने की. भोपाल से आयीं निशा द्विवेदी व अमृतसर से आये तेजी ब्रदर्स ने बेहतरीन भजनों की प्रस्तुति दी. सारे जग को सेठ सांवरो, मुझे अपने ही रंग में रंग ले, दिल तो दिल है दिल से दिलवर,सिक्का मेरे श्याम जी का चलता है….जैसे भजनों से सुनने वाले मंत्रमुग्ध हो गये. पूरे मंदिर प्रांगण का वातावरण ऐसा लग रहा था जैसे खाटू धाम में श्याम जन्मोत्सव मनाया जा रहा हो. भजन के दौरान बाबा श्याम को छप्पन भोग लगाया गया और मध्य रात्रि में केक काटकर श्याम जन्मोत्सव मनाया गया. इस अवसर पर पप्पू सिंघानिया, विनोद बंका, गोपाल ढंढारिया, सज्जन सुरेका, संदीप कौशिक, चीकू नाथानी, महेश जोशी, अशोक खेतान, किशन तुलस्यान, अनिल शर्मा, विकास केजरीवाल, कन्हैया खंडेलिया, राघव सर्राफ, जय अग्रवाल, ज्योति नाथानी, मधु बारोलिया, संगीता सर्राफ, आयुष मोदी, रेणु धानुका, सीमा सर्राफ, गायत्री बंका, सौरभ ढंढारिया, सोहन अग्रवाल, पिंटू धानुका, शेंपी खेतान, गौतम चाचान, आराध्या आशी, आयुष व पीयूष मौजूद थे
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










