ePaper

डीएन स्कूल में 13 को होगा श्रावणी महोत्सव का उद्घाटन

Updated at : 07 Jul 2025 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
डीएन स्कूल में 13 को होगा श्रावणी महोत्सव का उद्घाटन

Shravani festival will be inaugurated on 13th

विज्ञापन

उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर डीएन स्कूल में 13 जुलाई को श्रावणी महोत्सव का शुभारंभ किया जायेगा. इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारी शुरू हो गयी है. यहां उद्घाटन के बाद से श्रावणी महोत्सव की शुरुआत हो जायेगी. इस मौके पर सूबे के कई मंत्री मौजूद रहेंगे. महोत्सव शंखनाद से शुरू किया जायेगा. इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. उद्घाटन के मौके पर काफी संख्या में कांवरियों के रहने की संभावना है. इसको लेकर सुरक्षा के इंतजाम भी किये जा रहे हैं. डीएन स्कूल में मेडिकल कैंप भी लगेगा. महोत्सव के शुभारंभ के बाद से कांवरिये बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक शुरू करेंगे. गरीबनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी पं.विनय पाठक ने कहा कि मंदिर में भी तैयारी पूरी हो चुकी है. बैरिकेडिंग को दुरुस्त कर लिया गया है. मंदिर को रंग-बिरंगे बल्बोंं से सजाया जायेगा. इसी दिन सुबह में मंदिर के बाहर बड़ा सा एलइडी स्क्रीन लगाया जायेगा, जिससे कांवरिये बाबा को जलाभिषेक का लाइव दर्शन कर पायेंंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Kumar

लेखक के बारे में

By Vinay Kumar

I am working as a deputy chief reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on political, social, and current topics.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन