निजी अस्पतालों में भी बनेगा अलग से डेंगू वार्ड

निजी अस्पतालों में भी बनेगा अलग से डेंगू वार्ड
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है. सदर अस्पताल में 10 बेड का एक विशेष डेंगू वार्ड तैयार किया गया है. डेंगू वार्ड में सभी बेडों को मच्छरदानी युक्त करना सुनिश्चित किया गया है. जिले के प्राइवेट हॉस्पिटल में भी यही व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार ने बताया कि मेडिकल पैरामेडिकल एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को डेंगू चिकनगुनिया बुखार के संबंध में जागरूक करें, ताकि मरीजों की पहचान कर ससमय उनका उपचार सुनिश्चित किया जा सके. डेंगू, चिकनगुनिया के उपचार के लिए दवा आदि की व्यवस्था सभी सरकारी अस्पतालों में कर दी गई है. सिविल सर्जन ने बताया कि इसको लेकर वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अपर निदेशक-सह- राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी प्राप्त निर्देश पर तैयारी पूरी कर ली गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Kumar Dipu
I am working as a senior reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on health, political, social, and current topics.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




