तीन और ट्रेनों से लीची भेजने के हों इंतजाम, वीपी लगाएं
Updated at : 19 May 2024 7:46 PM (IST)
विज्ञापन

तीन और ट्रेनों से लीची भेजने के हों इंतजाम, वीपी लगाएं
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर.
पवन एक्सप्रेस के अलावा तीन और ट्रेनों से मुजफ्फरपुर की लीची बाहर भेजने की कवायद चल रही है. लीची ग्रोवर एसोसिएशन व उत्पादक संघ की ओर से इस संदर्भ में चीफ पार्सल सुपरवाइजर को पत्र लिखा गया है.जिसमें बताया गया है कि 11062 जयनगर- लोकमान्य तिलक जाले वाली ट्रेन में 1 वीपी और 2 एसएलआर बुक करने की आवश्यकता है. वहीं 1 एसएलआर को समस्तीपुर से और एक वीपी व एक एसएलआर को मुजफ्फरपुर से बुक किया जाना चाहिए. इसके साथ ही 19484 बरौनी-अहमदाबाद, 15267 अंत्योदय एक्सप्रेस व 15547 रक्सौल- लोकमान्य तिलक में एक वीपी की मांग की गयी है. सभी एसएलआर व वीपी की बुकिंग रेलवे के माध्यम से ही की जानी चाहिये. इससे किसानों को मुजफ्फरपुर से अलग-अलग रेलवे स्टेशनों तक अपनी लीची ले जाने में मदद मिलेगी. यह भी बताया गया है कि 20 मई को चुनाव होने के कारण वीपी को 21 मई से जोड़ा जाये. यह भारतीय रेलवे व उत्पादकों के लिए अच्छा होगा. बता दें कि पहले से पूर्व मध्य रेल की ओर से पवन एक्सप्रेस में वीपी लगाने की स्वीकृति दी गयी है. जिसमें 20 मई से 19 जून तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी. इसके लिए जंक्शन के आरएमएस की ओर से लीची की लदान होगी. सदर अस्पताल की ओर से रास्ता तैयार किया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




