पीजी में एडमिशन के लिए तीन को आयेगी दूसरी मेरिट सूची

Updated at : 02 Mar 2025 12:59 AM (IST)
विज्ञापन
पीजी में एडमिशन के लिए तीन को आयेगी दूसरी मेरिट सूची

पीजी में एडमिशन के लिए तीन को आयेगी दूसरी मेरिट सूची

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. बीआरएबीयू के पीजी सत्र 2024-26 में एडमिशन के लिए तीन मार्च काे दूसरी मेरिट सूची जारी की जायेगी. दूसरी सूची में तीन हजार से अधिक छात्र-छात्राओं काे विभाग व काॅलेज आवंटित होंगे. पहली मेरिट सूची 10 हजार से अधिक सीटाें के लिए जारी की गयी थी, जिसमें करीब 6600 छात्र-छात्राओं ने ही एडमिशन लिया है. इस सत्र के लिए करीब 26 हजार आवेदन आये हैं.विवि की ओर से बताया गया कि जिन अभ्यर्थियाें का नाम पहली मेरिट सूची में आ गया है, उनका नाम दूसरी मेरिट सूची में शामिल नहीं किया जायेगा.इसी तरह सेकेंड सूची में नाम आने के बाद काेई अभ्यर्थी एडमिशन नहीं लेता है, ताे थर्ड सूची में उसे माैका नहीं दिया जायेगा. विवि से 15 मार्च तक पीजी में एडमिशन पूरा करने का निर्णय लिया गया है. ऐसे में दाेनाें मेरिट सूची में शामिल छात्र-छात्राओं काे एडमिशन के लिए ज्यादा समय नहीं दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन