नाटक में दिखाया, वरदान है विज्ञान व प्रौद्योगिकी

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
नाटक में दिखाया, वरदान है विज्ञान व प्रौद्योगिकी

Science and technology are a boon as shown in the drama

विज्ञापन

चैपमैन बालिका उच्च विद्यालय में साइंस ड्रामा प्रतियोगिता

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

चैपमैन बालिका उच्च विद्यालय में जिलास्तरीय साइंस ड्रामा प्रतियोगिता हुई.राज्य शिक्षा शोध व प्रशिक्षण परिषद के तत्त्वावधान में मुख्य विषय विज्ञान व प्रौद्योगिकी मानव जाति के लिए वरदान था.स्कूली छात्रों ने उप-विषयों जैसे विज्ञान में महिलाएं, स्मार्ट खेती डिजिटल इंडिया, जीवन को सशक्त बनाना व हरित प्रौद्योगिकी पर अपने नाटक खेले. उच्च माध्यमिक विद्यालय बहिलवारा की टीम ने पहला स्थान पाया. दूसरे स्थान पर चैपमैन बालिका उवि व तीसरे स्थान पर माध्यमिक विद्यालय सुस्ता की टीम रही.

अंकिता व चंचला सर्वश्रेष्ठ नायिका

उवि बहिलवारा की अंकिता व उवि सुस्ता की चंचला को सर्वश्रेष्ठ नायिका चुना गया. मुख्य अतिथि डॉ पूनम सिंह ने कहा कि नाटक हमेशा से ही एक सशक्त संदेशवाहक रहा है. प्राचार्य डॉ रेखा शर्मा ने ऐसे आयोजनों में शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी को छात्रों की सुप्त ऊर्जा को जगाने का माध्यम बताया. कार्यक्रम में डॉ फूलगेन पूर्वे ने बताया कि विजेता टीम 16 अक्तूबर को विद्या बिहार स्कूल में होने वाली प्रमंडल स्तरीय साइंस ड्रामा प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी. कार्यक्रम में दीपक, अंजली, अर्चना, मुकेश, अजय विजेता सहित कई शिक्षक व लोग उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन