ePaper

सरैया के ट्रक चालक की करेंट लगने से गुजरात में मौत

Updated at : 21 Jul 2024 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
सरैया के ट्रक चालक की करेंट लगने से गुजरात में मौत

सरैया थाना क्षेत्र के अभुचक निवासी रामप्रताप राय के पुत्र तथा ट्रक चालक मुन्ना राय (36) की विगत शुक्रवार की रात गुजरात के गांधी धाम में करेंट की चपेट में आने से मौत हो गयी.

विज्ञापन

एंबुलेंस से शव गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल प्रतिनिधि, सरैया थाना क्षेत्र के अभुचक निवासी रामप्रताप राय के पुत्र तथा ट्रक चालक मुन्ना राय (36) की विगत शुक्रवार की रात गुजरात के गांधी धाम में करेंट की चपेट में आने से मौत हो गयी. मौत की सूचना पर घर तथा आसपास में मातम का माहौल बन गया. वहीं रविवार की शाम एंबुलेंस से शव गांव पहुंचते हीं कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था. मौके पर स्थानीय लोगों ने बताया कि मुन्ना (मृतक) विगत एक सप्ताह पहले गुजरात के गांधी धाम गया था. वहां वह ट्रक चलाता था. शुक्रवार की रात गांधीधाम के मछुनगर स्थित आवास पर मोबाइल से बातचीत करने के क्रम में कमरे की खिड़की में प्रवाहित हो रहे करेंट की चपेट आ गया, जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. उसके छोटे-छोटे तीन पुत्री और एक पुत्र है. वहीं वह तीन भाइयों में मंझला भाई था. परिजनों ने रेवा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया. घटना को लेकर राजद नेता शंकर प्रसाद यादव, अवधेश राय, शिक्षक मनोज यादव, अशोक कुमार सहित दर्जनों लोगों ने शोक व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन