मुजफ्फरपुर में सितंबर में सजेगा सनातन महाकुंभ, नेपाल समेत देशभर के संत-महात्मा होंगे शामिल

Author Vinay kumar|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन
सितंबर में होगा सनातन महाकुंभ, जुटेंगे पूरे देश से संत

AI जेनरेटेड

मुजफ्फरपुर में सितंबर माह में सनातन महाकुंभ का आयोजन होगा। इसमें देश भर के संत और विद्वान सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए एक मंच पर जुटेंगे।

विज्ञापन

Sanatan Mahakumbh Muzaffarpur: अखंड भारत पुरोहित महासभा की ओर से सितंबर में सनातन महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा. इस आयोजन में देशभर के साधु-संत, महंत, आचार्य, पंडित, पुजारी, पुरोहित, मठाधीश और सनातन धर्म के विद्वान एक मंच पर जुटेंगे. नेपाल से भी संत-महात्माओं के शामिल होने की तैयारी है.

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग

एक सप्ताह में घोषित होगी आयोजन की तिथि

महासभा के राष्ट्रीय संयोजक पंडित हरिशंकर पाठक ने बताया कि महाकुंभ की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. आयोजन की तिथि की घोषणा अगले एक सप्ताह के भीतर की जाएगी.

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों और जिलों के साथ-साथ नेपाल से भी संत, महात्मा और धर्माचार्य भाग लेंगे.

सनातन संस्कृति के संरक्षण पर रहेगा फोकस

पंडित हरिशंकर पाठक ने कहा कि बदलती जीवनशैली के कारण भारतीय संस्कार और सनातन परंपराएं धीरे-धीरे कमजोर होती जा रही हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए सनातन संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और जनजागरण के उद्देश्य से इस महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है.

प्रवचन और सम्मान समारोह भी होगा

महाकुंभ के दौरान संत-महात्मा अपने प्रवचनों के माध्यम से सनातन धर्म के मूल्यों, संस्कृति और नैतिक जीवन पर प्रकाश डालेंगे. साथ ही समाज में सनातन धर्म के संरक्षण और प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित भी किया जाएगा.

जल्द तय होगी पूरी रूपरेखा

महासभा के अनुसार आयोजन की संभावित तिथि, विस्तृत कार्यक्रम, विभिन्न समितियों के गठन और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा. इसके बाद आधिकारिक रूप से पूरी रूपरेखा सार्वजनिक की जाएगी.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप


विज्ञापन
Vinay Kumar

लेखक के बारे में

By Vinay Kumar

I am working as a deputy chief reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on political, social, and current topics.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन