एसकेएमसीएच में ट्रॉली कर्मचारियों से अभद्रता, हंगामा

Published at :29 Jan 2025 1:29 AM (IST)
विज्ञापन
एसकेएमसीएच में ट्रॉली कर्मचारियों से अभद्रता, हंगामा

एसकेएमसीएच में ट्रॉली कर्मचारियों से अभद्रता, हंगामा

विज्ञापन

संवाददाता,मुजफ्फरपुर

एसकेएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार की शाम एक युवक ट्रॉली कर्मचारियों पर एक विधायक का खास आदमी होने का धौंस जताने लगा. महिला ट्रॉली कर्मचारी को गंदी गालियां देने लगा. जब इसका सभी ने विरोध जताया तो धक्का दे दिया. उसके साथ बदसलूकी शुरू कर दिया. धक्का देने पर महिला ट्रॉली में गिर गयी. इससे आक्रोशित ट्रॉली कर्मचारियों ने हंगामा शुरू कर दिया. ट्रॉली कर्मचारियों ने मामले की शिकायत एसकेएमसीएच पुलिस से की है. एसकेएमसीएच पुलिस के पदाधिकारी ने लिखित शिकायत करने को कहा गया है. उन्होंने बताया कि शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

ट्रॉली कर्मी रेणु ने बताया कि मरीज ट्रॉली पर था. उसकी तबीयत बिगड़ने पर एक युवक आया और उसे अपने को विधायक का खास आदमी बताया. ट्रॉली कर्मी को इलाज करवाने को कहा. उसने डॉक्टर को कहने के बारे में बतायीं. इसी पर भड़क गया और विधायक का खास आदमी होने का धौंस जमाने लगा कहने लगा कि जो बोल रहे हैं, वह करों, नहीं तो नौकरी खा जाएंगे. गंदी गंदी गालियां देने लगा. विरोध जताया तो धक्का दे दिया. इधर, ट्रॉली कर्मचारी के सुपरवाइजर ने मामले की शिकायत हेल्थ मैनेजर सचिन से किया है. मालूम हो एसकेएमसीएच के इमरजेंसी समेत इंडोर वार्ड में कुछ बिचौलिया विधायक का धौंस कर्मचारियों पर जमाते हैं. इसके आड़ में उनका दवा दुकान और एंबुलेंस का संचालक होता है. इसको लेकर अक्सर एसकेएमसीएच में हंगामा होता रहता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन