पति के शव के लिए किया बवाल, नगर थाने के बाहर हंगामा
Updated at : 18 Feb 2025 1:06 AM (IST)
विज्ञापन

पति के शव के लिए किया बवाल, नगर थाने के बाहर हंगामा
विज्ञापन
खास बातें-शौहर के शव को मायके ले जाने की जिद कर रही थी हुसैन आरा
-मृतक के परिजन व ससुराल पक्ष के लोगों में हो गयी भिड़ंत-एसकेएमसीएच में भी दोनों पक्षों में हुई थी हाथापाई
-नगर डीएसपी वन के समझाने पर पिता को दिया गया शव-पत्नी ने पति की हत्या कर देने का आरोप लगा की शिकायतमुजफ्फरपुर.
चंदवारा चांद कोठी मोहल्ले में संदिग्ध परिस्थितियों में बिजली मिस्त्री मो राजा (31) की मौत हो गयी.सोमवार को पति के शव के लिए उसकी पत्नी ने नगर थाने के बाहर जमकर हंगामा किया. पुलिस ने जब समझाने की कोशिश की तो पत्नी के पक्ष के लोग टीम से ही उलझने लगे. शव को मिट्टी देने की बात पर मृतक के परिजन व उसके ससुराल पक्ष के लाेगों में भिड़ंत हो गयी. राजा की पत्नी हुसैन आरा शौहर के शव को मिट्टी देने के लिए अपने मायका पंखा टोली ले जाना चाहती थी. वहीं, राजा का भाई मो गयासुद्दीन उर्फ कल्लू व मो नियाज चंदवारा चांद कोठी ले जाकर अंतिम संस्कार करना चाहते थे. एसकेएमसीएच के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर भी दोनों पक्षों में हाथापाई हो गयी. करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद भी मामला नहीं सुलझा तो परिजन एंबुलेंस में शव लेकर नगर थाने पहुंच गये. नगर थाने के बाहर भी दोनों पक्षों ने जमकर हंगामा किया. दोनों पक्ष शव को अपने घर ले जाने की जिद पर अड़े हुए थे. विवाद बढ़ने के बाद नगर थानेदार इंस्पेक्टर शरत कुमार व डीएसपी वन सीमा देवी पहुंचीं. दोनों पक्षों को समझा-बुझाया. अंतत: मृतक मो राजा के शव को उसके भाइयों को दे दिया गया. वहीं, मृतक की पत्नी हुसैन आरा को थाने में लिखित शिकायत देने को कहा गया है.इसके बाद दोनों पक्ष थाने से चले गये.एफएसएल की टीम ने की छानबीन
नगर थानेदार शरत कुमार एफएसएल की टीम के साथ चंदवारा चांद कोठी मोहल्ले में मो राजा के घर पहुंचे. जिस कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला था, वहां छानबीन की. पंखे की पत्ती से लटकी रस्सी को जब्त किया गया. एफएसएल के वैज्ञानिकों ने कमरे से कई संदिग्ध सामान जब्त किये.प्रतिमाह 20 हजार मांगते थे ससुराली : हुसैन
हुसैन आरा ने नगर थाने की पुलिस को लिखित शिकायत में कहा है कि उसके पति को घर में रहने देने के लिए 20 हजार रुपये हर महीने भैंसुर व अन्य लोग मांगते थे. बात-बात पर उसे व उसके पति को प्रताड़ित किया जाता था. 15 फरवरी को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया. वह अपने पति मो राजा के साथ मायके पंखा टोली आ गयी थी. रविवार को उसके पति चंदवारा चांदकोठी गये थे. फोन पर बात करने के दौरान कहा कि यहां सब उसके साथ झंझट कर रहे हैं, कुछ भी हो सकता है. इसके बाद उसके पिता के मोबाइल पर फोन करके घटना की जानकारी दी गयी. जब वह ससुराल पहुंची तो बताया गया कि उसके पति को सदर अस्पताल ले जाया गया है. जब वहां पहुंची तो देखी कि उसका पति मृत था.पति की सुनियोजित ढंग से हत्या हुई है. शादी 2022 में हुई थी. एक बेटी है और अभी गर्भवती हूं. पंखे से लटका हुआ युवक का शव मिला था. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. एफएसएल की टीम मौके पर जाकर साक्ष्य जुटायी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. पत्नी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच करेंगे.- सीमा देवी, नगर डीएसपी वनडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




