आरटीइ : स्कूल आवंटित, एडमिशन नहीं दे रहे

Updated at : 18 Mar 2025 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
आरटीइ : स्कूल आवंटित, एडमिशन नहीं दे रहे

निजी स्कूलाें ने ज्ञानदीप पाेर्टल पर सीटें अपडेट नहीं कीं.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुरनिजी स्कूलाें ने शिक्षा विभाग के ज्ञानदीप पाेर्टल पर सीटें अपडेट नहीं कीं, इससे संख्या कम हाे गयी है. अब विभाग की ओर से ऑनलाइन स्कूल आवंटित हाेने के बाद एडमिशन देने में स्कूल आनाकानी कर रहे हैं. प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने स्कूलाें की मनमानी पर नाराजगी जताते हुए जिला पदाधिकारी काे कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं. मामला आरटीइ के तहत 25 फीसदी सीटाें पर अलाभकारी समूह व कमजाेर वर्ग के बच्चाें के एडमिशन का है. इन्हीं बच्चों के एडमिशन में हीलाहवाली बरती जा रही है.

निदेशालय ने एडमिशन के लिए 25 मार्च तक की तिथि विस्तारित की है. प्राथमिक शिक्षा निदेशक साहिला ने इस संदर्भ में सभी जिलों के डीएम काे पत्र लिखा है. जिसमें जिला स्तर पर एडमिशन की समीक्षा के साथ चयनित छात्राें का संबंधित स्कूल में एडमिशन कराने काे कहा गया है. जाे स्कूल आवंटित बच्चाें का एडमिशन नहीं ले रहे हैं, उनके खिलाफ आरटीइ एक्ट- 2009 के संबंधित प्रावधानाें के तहत कार्रवाई करने को कहा गया है. ऑनलाइन आवेदन के आधार पर राज्य के निजी स्कूलाें में एडमिशन के लिए 31004 बच्चाें का चयन किया गया था. 19 फरवरी काे पहले चरण के रेंडमाइजेशन के बाद एडमिशन के लिए 28 फरवरी तक का समय दिया गया था. एडमिशन की धीमी गति के कारण पहले 8 मार्च, फिर 17 मार्च तक समय बढ़ाया गया. इसके बाद भी शत-प्रतिशत एडमिशन नहीं हाे सका है.

जिले के 353 स्कूलाें ने पाेर्टल पर अपडेट नहीं की सीट

शिक्षा विभाग के रिकाॅर्ड के अनुसार मुजफ्फरपुर में 664 निजी स्कूलाें काे मान्यता दी गयी है. सभी स्कूलाें काे ज्ञानदीप पाेर्टल पर सीट अपडेट करना था, जिसके आधार पर बच्चाें काे स्कूल आवंटित किया जाता. विभाग के निर्देश के बाद भी केवल 311 स्कूलाें ने ही सीट अपडेट किया. 353 स्कूलाें ने विभाग के निर्देशाें की अनदेखी कर दी है. इसी तरह राज्य के सभी जिलाें में 14465 स्कूलाें में 10633 स्कूलाें ने ही सीट अपडेट की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Kumar Sharma

लेखक के बारे में

By Anuj Kumar Sharma

Anuj Kumar Sharma is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन