हार्ट अटैक आएं यात्री को आरपीएफ जवानों ने सीपीआर देकर बचाई जान

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर मंगलवार को एक यात्री के लिए आरपीएफ जवान देवदूत साबित हुए. प्लेटफॉर्म नंबर 02 से 06 पर जाते समय संजय कुमार मिश्रा नाम के एक यात्री को अचानक दिल का दौरा पड़ा और वह एफओबी (फुट ओवर ब्रिज) पर गिर पड़े.
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर जंक्शन पर मंगलवार को एक यात्री के लिए आरपीएफ जवान देवदूत साबित हुए. प्लेटफॉर्म नंबर 02 से 06 पर जाते समय संजय कुमार मिश्रा नाम के एक यात्री को अचानक दिल का दौरा पड़ा और वह एफओबी (फुट ओवर ब्रिज) पर गिर पड़े. मौके पर मौजूद आरपीएफ जवानों ने बिना देर किए संजय कुमार मिश्रा को सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देना शुरू किया. उनकी त्वरित कार्रवाई से संजय कुमार मिश्रा की जान बच गई. इसके बाद उन्हें तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. आरपीएफ जवानों की इस तत्परता और मानवता की हर तरफ प्रशंसा हो रही है. उनकी इस पहल ने न केवल एक यात्री की जान बचाई, बल्कि यह भी दिखाया कि संकट के समय में त्वरित कार्रवाई कितनी महत्वपूर्ण होती है. पीड़ित यात्री संजय कुमार मिश्रा मधुबनी जिले के रहने वाले हैं. उनकी जान बचाने वाले आरपीएफ के आरक्षी संतोष कुमार झा और राजू कुमार हैं. दोनों जवानों ने अन्य यात्रियों की मदद से संजय कुमार मिश्रा को एफओबी से नीचे उतारा. यह घटना मंगलवार शाम लगभग 3:30 बजे की है. इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मानवता और तत्परता से किसी की भी जान बचाई जा सकती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




