वाराणसी मंडल में मेगा ब्लॉक, आम्रपाली सहित कई ट्रेनों के मार्ग बदले

Updated at : 04 Mar 2025 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
वाराणसी मंडल में मेगा ब्लॉक, आम्रपाली सहित कई ट्रेनों के मार्ग बदले

बैतालपुर-देवरिया सदर स्टेशन के बीच ऑटोमैटिक सिग्नलिंग के कमीशनिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे ने ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर वाराणसी मंडल के बैतालपुर-देवरिया सदर स्टेशन के बीच ऑटोमैटिक सिग्नलिंग के कमीशनिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे ने ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है. यह बदलाव गोरखपुर कैंट-भटनी रेल खंड पर किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को असुविधा हो सकती है. 06 मार्च तक ट्रेनों का परिचालन परिवर्तित मार्ग से होगा. रेलवे ने इसको लेकर पत्र जारी कर दिया है. इससे 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 06 मार्च को कटिहार से खुलेगी, जो सीवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलेगी. देवरिया सदर स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा. गाड़ी संख्या 12554 नई दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस जो 05 मार्च 2025 को नई दिल्ली से खुलेगी. यह गोरखपुर कैंट-कप्तानगंज-थावे-सिवान के रास्ते चलेगी. देवरिया सदर स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा. गाड़ी संख्या 14604 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस 05 मार्च को अमृतसर से खुलेगी. गोरखपुर कैंट-कप्तानगंज-थावे-सिवान के रास्ते चलेगी. इस ट्रेन का भी देवरिया सदर स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा. इसके अलावा गाड़ी संख्या 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस का 05 मार्च को काठगोदाम से खुलेगी. यह ट्रेन लखनऊ मंडल में 90 मिनट देरी से चलेगी. इसके अलावा गाड़ी संख्या 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल पुर्ननिर्धारित कर चलेगी. 06 मार्च 2025 को दरभंगा से दो घंटे विलंब से खुलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन