ePaper

बिहार की इस नदी ने अचानक बदला रंग, मवेशी व परिंदे भी नहीं पी रहे पानी

Updated at : 21 Feb 2025 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार की इस नदी ने अचानक बदला रंग, मवेशी व परिंदे भी नहीं पी रहे पानी

River of Bihar: किसानों का कहना है कि प्रदूषित काला पानी होने से पशु द्वारा पानी पीने की बात तो दूर फसलों का पटवन कार्य भी नहीं हो सकता है, जिस खेत में काला पानी जाता है, वहां का फसल सूख जाता है.

विज्ञापन

River of Bihar: मुजफ्फरपुर. औराई प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली लखनदेई नदी का पानी बीते चार दिनों में ही अचानक काला हो गया है़. इस तरह पानी प्रदूषित होने से किसानों में विभाग के प्रति काफी आक्रोश है़. एक सप्ताह से नदी में काला पानी का बहाव हो रहा है. पानी के प्रदूषित होने की शिकायत को लेकर स्थानीय आरटीआइ कार्यकर्ता मणि कुमार व भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिओम कुमार ने स्थानीय प्रशासन से इसकी शिकायत भी की है.

चीनी मिल का कचरा बना प्रदूषण का कारण

क्षेत्रीय पंचायत प्रतिनिधि मुखिया मथुरापुर बुजुर्ग पंचायत के प्रह्लाद राय के साथ अन्य किसानों का कहना है कि लखनदेई नदी में सीतामढ़ी स्थित रीगा चीनी मील का कचरा डंप किया जाता है, जिस कारण औराई, कटरा एवं रून्नीसैदपुर प्रखंड के करीब 30 किलोमीटर का पानी पूर्णतः काला हो गया है़ इसके अलावा कई उद्योग-धंधे एवं होटल वाले भी अपना कचरा नदी में फेंकते है़ं दूसरी तरफ पशुपालक भी पशुओं का शव नदी में फेंक देते हैं.

पीने की बात तो दूर फसलों का पटवन भी मुश्किल

किसानों का कहना है कि प्रदूषित काला पानी होने से पशु द्वारा पानी पीने की बात तो दूर फसलों का पटवन कार्य भी नहीं हो सकता है, जिस खेत में काला पानी जाता है, वहां का फसल सूख जाता है. उपजाऊ जमीन बंजर में तब्दील हो जाता है. नदी को स्वच्छ रखने के मुहिम पर विभाग तो मूकदर्शक है ही साथ में सरकारी तंत्र भी मौन है. मामले की शिकायत को लेकर स्थानीय प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि साकेत सुमन ने कहा कि वर्तमान स्थिति से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जायेगा.

Also Read: नीतीश की इस योजना से बिहार में बना स्वरोजगार का माहौल, 44 हजार से ज्यादा युवा बने उद्यमी
https://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/patna/bihar-job-44-thousand-youth-became-entrepreneurs-through-this-scheme-of-nitish-kumar

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन