वलसाड ट्रेन में छूटे डेढ़ लाख के कैमरे को लौटाया

Updated:
विज्ञापन
वलसाड ट्रेन में छूटे डेढ़ लाख के कैमरे को लौटाया

यात्री ने रेलमदद पर इस बारे में सूचना दी. मुजफ्फरपुर गाड़ी पहुंचने के बाद ड्यूटी में तैनात प्रधान आरक्षी संतोष कुमार झा ने कोच को अटेंड कर बैग लिया व पोस्ट पर रख दिया

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर . आरपीएफ टीम ने ट्रेन में छूटे हुए डेढ़ लाख रुपये के कैमरे को संबंधित यात्री को सुरक्षित लौटा दिया. वलसाड- मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (19051) में कोच बी-4 में चंदन कुमार का कैमरा वाला बैग छूट गया था. इसके बाद यात्री ने रेलमदद पर इस बारे में सूचना दी. मुजफ्फरपुर गाड़ी पहुंचने के बाद ड्यूटी में तैनात प्रधान आरक्षी संतोष कुमार झा ने कोच को अटेंड कर बैग लिया व पोस्ट पर रख दिया. इसके बाद शीतलपुर दिघवारा के रहने वाले यात्री से संपर्क कर सूचना दी. उन्हें मुजफ्फरपुर पोस्ट से कैमरा लौटा दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Kumar Sharma

लेखक के बारे में

By Anuj Kumar Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन