वक्फ संशोधन विधेयक के विरोध में निकाली रैली

Updated:
विज्ञापन
वक्फ संशोधन विधेयक के विरोध में निकाली रैली

वक्फ संशोधन विधेयक के विरोध में निकाली रैली

विज्ञापन

साहेबगंज. वक्फ संशोधन विधेयक के विरोध में शुक्रवार को वक्फ संरक्षण आंदोलन मोर्चा के तत्वावधान में रैली निकाली गयी, जो इंद्रदेव चौक, केशव चौक, गांधी चौक, ब्रजनंदन चौक, धर्मशाला चौक व नवल किशोर चौक होकर गुजरी. इस दौरान लोगों ने विधेयक को वापस लेने की मांग की़ साथ ही राष्ट्रपति के नाम अपनी मांगों का ज्ञापन बीडीओ को सौंपा. ज्ञापन में वक्फ संशोधन विधेयक को संविधान के अनुच्छेद 14 व 15 का उल्लंघन बताया गया. रैली का नेतृत्व काजीचक स्थित बड़ी मस्जिद के इमाम मो आरिफ रजा ने किया. रैली में मो माेकिम, मो खलील, ग्यासुद्दीन अंसारी, मो फतेह आलम, नेक मोहम्मद, मो नाहिद, मौलाना मो हदिस, मो नईम, मौलाना जहरुद्दीन, मेहंदी हसन आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन